Tea on Wheels Inauguration of 21-01-2020


    itow20images/events/2020/itow20/IMG_0825.webp
  • images/events/2020/itow20/IMG_20200121_172433.webp
  • images/events/2020/itow20/IMG_20200121_172656.webp
  • images/events/2020/itow20/SAVE_20200121_172049.webp

“सशक्त युवा, सशक्त राष्ट्र” इसी सोच के साथ सक्षम डावर मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक श्री पूरन डावर जी के द्वारा युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए एक अभियान चलाया गया है। श्री पूरन डावर जी द्वारा आगरा ट्रेड सेंटर में आयोजित एफमैक में उन्होंने इस उद्देश्य को हमारे साथ साँझा किया और एक चलती फिरती रोजगारपरक साईकिल दिखाई, जिसके द्वारा आगरा के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। एक पहल संस्था ने उनके इस उद्देश्य को अपना उद्देश्य बनाते हुए तुरंत ही एक पहल संस्था के युवाओं को इस योजना से जोड़ा। इस युवक के पिता मजदूरी का काम करते है और अपने पुत्र को इस उपक्रम से जुड़ने के बाद काफी प्रफुल्लित महसूस कर रहे हैं। वर्तमान में यह साइकिल दयालबाग यूनिवर्सिटी के नजदीक लगाई गई है और उच्च क्वालिटी की चाय, कॉफ़ी और सूप उपलब्ध करा रहे हैं। ओमवीर इस परियोजना से काफी खुश है और एक पहल चाहता है कि और भी युवा इस मुहीम से जुड़ें और अपने परिवार और राष्ट्र की उन्नति में भागीदार बनें। एक पहल पुनः सक्षम डावर मेमोरियल ट्रस्ट को धन्यवाद देना चाहती है।

© 2019 Ekpahel. All rights reserved